फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने छात्रों को दी यातायात की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा। जीआईसी दुगड्डा परिसर में आयोजित सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत परिवहन विभाग के अधिकारियों ने छात्रों को यातायात संबंधी जानकारियां दी। यातायात संकेत, यात्रा के दौरान आवश्यक दस्तावेज और दोपहिया वाहन चालक को हेलमेट के प्रयोग के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन

संभागीय निरीक्षक प्रदीप सिंह रौथाण ने छात्रों को सड़क सुरक्षा के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यातायात मार्ग पर प्रयुक्त चिन्हों का महत्व बताया। परिवहन कर अधिकारी हरीश सती ने छात्रों को बताया कि विश्व में यातायात संकेत एक जैसे होते है। इसमें आदेशात्मक संकेत गोले के आकार में, चेतावनी संकेत त्रिभुज आकार में और सूचनात्मक संकेत आयताकार में होते है। वाहन से उतरते समय दरवाजा उल्टे हाथ से खोलना चाहिए। ताकि विपरीत दिशा से आने वाले वाहन से बचाव किया जा सके। दोपहिया वाहन चलाते समय उच्च क्वालिटी का हेलमेट अवश्य पहनना चाहिए, जिससे दुर्घटना के समय सिर पर चोट लगने से वाहन सवार बच सके। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र खर्कवाल, प्रवक्ता सुदीप जखवाल, ईशमोहन बहुगुणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें