फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनेह क्षेत्र के रामपुर में खाई रोकेगी हाथी के पांव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। हाथी की दहशत से परेशान सनेह क्षेत्र के रामपुर गांव के लोगों की आखिरकार वन विभाग ने सुध ले ली। विभाग ने हाथी सुरक्षा दीवार के पास बनी मिट्टी के टीलों को हटाने और सुरक्षा दीवार बनने से छूट गए स्थानों पर खाई खोदने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

विगत मंगलवार रात को हाथी ने गांव में जमकर उत्पात मचाया था। उसने विक्रम सिंह चौधरी के मकान का गेट तोड़ दिया था। साथ ही सतीश चंद्र नेगी और प्रदीप उनियाल का खेत चट कर रौंद डाला था। इससे पहले भी हाथी ने लगातार गांव में धमककर नुकसान पहुंचाया था। इस घटना के बाद अखबार में छपी खबर के बाद विभाग के आला अधिकारियों ने घटना का संज्ञान लिया और जंगल से हाथी के आने के मार्ग पर खाई खोदने और सुरक्षा दीवार के पास से मिट्टी हटाने का काम शुरू कर दिया।
रेंज अधिकारी एसपी कंडवाल ने बताया कि जब तक हाथी सुरक्षा दीवार के लिए विभाग के पास बजट नहीं आता, तब तक जिन स्थानों पर हाथी सुरक्षा दीवार नहीं बनाई जा सकी है, वहां पर हाथी की रोकथाम के लिए खाई खोदने का काम शुरू कर दिया गया है। साथ ही हाथी सुरक्षा दीवार लांघने वाले स्थान से भी मिट्टी हटाई जा रही है। इससे हाथी पर अंकुश लगाया जा सकेगा। उन्होंने ग्रामीणों से वन विभाग को सहयोग देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें