किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर के एवीन स्कूल हल्दूखाता में आयोजित वार्षिक क्रीड़ोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मार्चपास्ट के साथ शुरू हो गया। प्रदेश के वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और बच्चों के मार्चपास्ट की सलामी ली।
रविवार को विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग की 50 मी दौड़ के बालक वर्ग में अजय, शौर्य रावत, शौर्य असवाल और बालिका वर्ग में रूपश्री, पल्लवी, तपस्या ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेंढक दौड़ के बालक वर्ग में निकुल, तन्मय, सागर और बालिका वर्ग में अक्षरा, आरती, इशिका, बोरी रेस के बालक वर्ग में निखिल, सागर, हर्षित और बालिका वर्ग में दिया, इशिका, कोमल ने क्रमश प्रथम, द्वितीय और तृृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग की 200 मी दौड़ के बालक वर्ग में मयंक और बालिका वर्ग में सिया प्रथम रहे। 100 मी फर्राटा दौड़ में सन्नी और सिया ने अपने-अपने वर्गों में बाजी मारी। लांग जंप में मयंक ने सबसे लंबी कूद लगाकर प्रथम स्थान पाया।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के समापन पर विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया। इस अवसर पर निवर्तमान पालिकाध्यक्ष रश्मि राणा, विद्यालय के डायरेक्टर रजनीश शर्मा, प्रबंधक अनुराधा शर्मा, विनोद रावत, समाजसेवी दिनेश चंद्र जोशी, शोभित लखेड़ा, सूरज पटवाल, प्रेमलता लखेड़ा, सुरेंद्र सिंह रावत व परशुराम आदि मौजूद रहे।
-फोटो