फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाडामंडी और सांगुडा की गिंदी पर लंगूरी ने जमाया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा/सतपुली। मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित दुगड्डा ब्लाक के डाडामंडी और कल्जीखाल ब्लाक के सांगुड़ा में आयोजित गेंद मेले में गिंदी का रोमांच रहा। हजारों की तादाद में मेले में पहुंचे लोगों ने गेंद मेले के आनंद लेकर हर्षोल्लास के साथ मकर संक्रांति मनाई।
विज्ञापन

रविवार को द्वारीखाल के डाडामंडी में आयोजित गेंद मेले में दोपहर बाद मेले के संस्थापक छवाणा राम के पौत्र पंडित गणेश दत्त तिवारी के घर पर गेंद की पूजा की गई। उसके बाद ढोल दमाऊं के साथ पारंपरिक तरीके से गेंद को मैदान में लाया गया। गिंदी का खेल तीन बजे लंगूरी और भटपुड़ी के बीच शुरू हुआ। करीब सवा दो घंटे चले गिंदी के खेल में आखिरकार लंगूरी ने विजय हासिल की। इस अवसर पर गेंद मेला समिति के अध्यक्ष प्रमोद चौहान, गजेंद्र नेगी, शशिदेव डोबरियाल, हनुमान सिंह रावत, दिनेश तिवारी व राकेश तिवारी आदि मौजूद थे।
सतपुली के नयार घाटी क्षेत्र के प्रसिद्ध सांगुडा गेंद मेले में लंगूर पट्टी ने बाजी मार ली। गेंद मेले का बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मुकेश कोली ने शुभारंभ किया। उसके बार सांगुड़ा और लंगूर पट्टी में गेंद के लिए कांटे की टक्कर हुई। करीब एक घंटे तक चली मशक्कत के बाद लंगूर के गिंदेरों ने दम दिखाते हुए गेंद को अपनी सरहद में पहुंचा दिया। विजेता को मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मुकेश कोली ने पुरस्कृत किया। इसके अलावा रस्साकशी एवं थड़िया चौफला में विजयी प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर मेला समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी, मनोज नैथानी व अनिल नेगी समेत अनेक ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें