कोटद्वार। रामलीला कमेटी कुंभीचौड़ की ओर से आयोजित रामलीला के पांचवें दिन के मंचन में कैकेयी ने वर में राजा दशरथ से राम के लिए वनवास मांगा। इस पर राजा दशरथ राम वियोग में प्राण त्याग देते हैं। रामलीला मंचन में दर्शकों ने कलाकारों के अभिनय को खूब सराहा।
रामलीला मंचन के पांचवें दिन का शुभारंभ जिला पंचायत उपाध्यक्ष पौड़ी सुमन कोटनाला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। रामलीला मंचन के दौरान कैकेयी राजा दशरथ से दो वर मांगती है। पहले वर में राम के लिए वनवास और दूसरे में भरत के लिए राजगद्दी। रामलीला मंचन में सतीश ने राजा दशरथ का, विकास ने लक्ष्मण का और अरुण ने सीता का अभिनय करते हुए दर्शकों को देररात तक रामलीला देखने को मजबूर कर दिया। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष जगमोहन रावत, उपाध्यक्ष दीपक पांडे, सचिव अरुण बहुगुणा, अनिल बहुगुणा मौजूद रहे।