फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार को नगर निगम बनाना सरकार का नया ड्रामा: शक्तिशैल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। नगरपालिका को नगर निगम में तब्दील करने को यूकेडी ने प्रदेश सरकार का नया ड्रामा बताया। कहा कि बुनियादी समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए नगर निगम को जबरन थोपा गया है। यूकेडी ने इस निर्णय को पंचायती राज की कल्पना को नष्ट करने वाला करार दिया।
विज्ञापन

शनिवार को लोनिवि निरीक्षण भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता में यूकेडी संरक्षक डा. शक्तिशैल कपरवाण ने कहा कि केंद्र सरकार गांवों के विकास करने की बात कर रही है, वहीं प्रदेश सरकार गांवों को जबरन नगर निगम बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि गांवों का मूल स्वरूप बचाने के लिए यूकेडी जनता के सहयोग से आंदोलन छेड़ेंगी। कहा कि 45 हजार करोड़ रुपये के आर्थिक कर्जें के बोझ में डूबी प्रदेश सरकार नगर निगमों का गठन राजनीतिक स्वार्थों को हासिल करने के लिए कर रही है। उन्होंने नगर निगम का निर्माण रद्द करके कोटद्वार-कालागढ़-रामनगर मार्ग, चिलरखाल-लालढांग मोटर मार्ग का निर्माण, कोटद्वार जिले का निर्माण, कण्वाश्रम का राष्ट्रीय स्थल के रूप में विकास, कोटद्वार में मेडिकल कालेज और नर्सिंग कालेज के निर्माण का वादा सरकार को पूरा करने की बात कही। बताया कि नगर निगम के विरोध में यूकेडी आंदोलन की रणनीति तय करेगी। पत्रकार वार्ता में राज्य आंदोलनकारी नंदन सिंह रावत, महेंद्र सिंह रावत, जिलाध्यक्ष जगदीपक सिंह रावत, पितृशरण जोशी, श्रवण सिंह रावत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें