फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंस ने 66 जरूरतमंदों को दी 50 लाख की सहायता, चेक बांटे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कोटद्वार। हंस कल्चरल सेंटर के कोटद्वार कार्यालय में आयोजित एक समारोह में आर्थिक रूप से कमजोर 66 जरूरतमंद लोगों को इलाज के लिए 49 लाख 25 हजार रुपये की धनराशि के चेक वितरित किए गए। यह चेक प्रदेश प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट और उत्तराखंड की लोक गायिका संगीता ढौंडियाल ने संयुक्त रूप दिए।
विज्ञापन

लोक गायिका संगीता ढौंडियाल ने कहा कि जिस तरह माता मंगला और भोले महाराज देश में जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं, यह एक पुण्य कार्य है। हंस कल्चरल संस्था प्रदेश में जरूरतमंदों के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है। उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि भोले महाराज, माता मंगला और एमडी श्वेता रावत के दिशा निर्देशन में ‘हंस कल्चरल सेंटर’ का पूरा परिवार जन सेवा के लिए समर्पित होकर काम कर रहा है। समारोह में कार्यालय प्रबंधक दिनेश रावत, परनीत कौर, पूनम कश्यप, अरशद बेग, धीरेंद्र सिंह राणा, जितेंद्र चैहान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें