फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैंसडौन की वादियों से अभिभूत हुए बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लैंसडौन। बॉलीवुड गायक और उत्तराखंड के बेटे जुबिन नौटियाल ने लैंसडौन के प्राकृतिक सौंदर्य का भरपूर लुत्फ उठाया। उन्होंने अपने पुराने दोस्तों से मुलाकात की और आने वाली फिल्मों में गाए गीतों पर चर्चा की।
शुक्रवार रात को जुबिन वन्य जीव जंतुओं के संरक्षण के लिए प्रस्तावित एलबम के सिलसिले में लैंसडौन की लोकेशन देखने के लिए पहुंचे थे। वे अपने साथी रॉकी खन्ना, मेघना त्रिवेदी के साथ लैंसडौन की वादियों का आनंद लेते रहे।
विज्ञापन

अमर उजाला से भेंट में जुबिन ने बताया कि लैंसडौन क्षेत्र की अलौकिक छटाएं मनोहारी हैं। यहां शूटिंग की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि वन्यजीवों पर बनने वाली एक एलबम पर वे काम कर रहे हैं। इसके लिए लोकेशन की तलाश उन्हें लैंसडौन तक ले आई। इसमें वह लैंसडौन के आसपास के दृश्यों को शूट कर वन्य जीवों की रक्षा के प्रति आमजनोें को प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उन्होंने पहला गीत वर्ष 2014 में फिल्म ‘सोनाली केबल’ के लिए ‘एक मुलाकात ’ गाया था, जिससे उसे बॉलीवुड में पहचान मिली। उन्होंने सलमान खान की बजरंगी भाईजान के गाने ‘जिंदगी कुछ तो बता..’, रितिक रोशन अभिनीत फिल्म काबिल के गीत मैं तेरे काबिल हूं या तेरे काबिल नहीं.., टाइटल सांग ने जुबिन को फिल्म गायन में विशिष्ट पहचान दिलाई। गायन के क्षेत्र में प्रसिद्ध संगीतकार एआर रहमान के द्वारा कंपोज किया गया ओके जानू के गीत ‘हुम्मा - हुम्मा’ के लिए उन्हें हाल ही में मिर्ची अवार्ड 20 के खिताब से नवाजा गया है। काबिल फिल्म के एलबम के लिए उन्हें दादा साहब फाल्के एक्सीलेंस अवार्ड भी हासिल हुआ। यह उनके लिए और उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें