फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगटा गांव में सिंचाई का संकट, सूख रही धान की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा। जयहरीखाल ब्लाक के ग्राम पंचायत सेंधीखाल के जोगटा ग्राम में सिंचाई योजना अवरूद्ध होने से धान का पौधरोपण कार्य प्रभावित हो रहा है। रोपाई का काम नहीं होने से परेशान ग्रामीणों ने विभाग से योजना का नियमित संचालन करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सेंधी में चौकसेरा तथा जोगटा ग्रामवासियों की कृषि भूमि को सिंचाई की सुविधा मुहैया कराने के लिए नलकूप विभाग द्वारा दो वर्ष पूर्व जोगटा गांव में नलकूप की स्थापना की थी। गर्मियों में जलस्तर कम होने से योजना को नियमित संचालित करने के लिए सिलगाड़ नदी से जोड़ा गया है। वर्तमान में विद्युत ऊर्जा से संचालितन नलकूप योजना विद्युत आपूर्ति बाधित होने से धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। योजना से 50 से अधिक कास्तकार कृषि कार्य से लाभान्वित होते हैं।
गांव के काश्तकार रमेश चंद्र सुंडली, जसवन्त प्रसाद, रोशनलाल, दिनेश चंद्र, कुसुम देवी, सुशीला देवी, उर्मिला देवी का कहना है कि गांव में लो-वोल्टेज के चलते इसका असर मोटर पर पड़ता है। यदि नलकूप पर हाईपावर मोटर लगा दी जाती तो किसानों को पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। पानी की कमी के कारण धान की रोपाई नहीं हो पा रही है। नलकूप विभाग के सहायक अभियन्ता एसएन कुकरेती का कहना है कि शिकायत मिलते ही नलकूप पर वैकल्पिक व्यवस्था कर धान की फसल के लिए पानी देना शुरू कर दिया गया है। नई मोटर के लिए डिमांड भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें