फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: 24 विद्यालयों के 1800 विद्यार्थियों ने दी भारत को जानो परीक्षा

Thu, 03 Sep 2026 04:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। भारत विकास परिषद की ओर से अखिल भारतीय भारत को जानो लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। नगर के 24 विद्यालयों में आयोजित परीक्षा में करीब 1800 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। परीक्षा जूनियर और सीनियर दो वर्गों में कराई गई।
विज्ञापन

परीक्षा के संयोजक गोपाल चंद्र बंसल ने बताया कि जूनियर वर्ग में कक्षा छह से आठ और सीनियर वर्ग में कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। दोनों वर्गों में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की दूसरे चरण की परीक्षा होगी। दूसरे चरण में दोनों वर्गों से प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमें प्रांतीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।
परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने बताया कि परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में भारत से संबंधित सामान्य ज्ञान को बढ़ावा देना और देश के इतिहास, संस्कृति एवं विविधता के प्रति उनकी रुचि विकसित करना है। परीक्षा के आयोजन में सचिव प्रदीप अग्रवाल, संयोजक गोपाल बंसल, कैलाश चंद्र अग्रवाल, राजदीप माहेश्वरी, गोपाल कुकरेती, मीनाक्षी शर्मा, राधेश्याम शर्मा, राजेंद्र जखमोला, सेवकराम मानुजा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें