नगर निगम क्षेत्र कोटद्वार के 105 लोगों समेत निकटवर्ती क्षेत्रों में 175 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों को आइसोलेट कर उनका कोरोना उपचार शुरू कर दिया है।
सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में 105 लोग, द्वारीखाल ब्लाक क्षेत्र में गुडगांव से पहुंचे एक व्यक्ति, एकेश्वर ब्लाक क्षेत्र में 11 लोग, जयहरीखाल ब्लाक क्षेत्र में तीन लोग, नैनीडांडा ब्लाक क्षेत्र में देहरादून से पहुंचे एक व्यक्ति, रिखणीखाल ब्लाक क्षेत्र में नौ और यमकेश्वर ब्लाक क्षेत्र में 19 लोग कोरोना रिपोर्ट में संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा कोटद्वार के कौड़िया और ऋषिकेश के स्वर्गाश्रम से पौड़ी जिले में प्रवेश करने वाले 26 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।