फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभीचौड़ में घुसा आठ हाथियों का झुंड, चार बीघा गेहूं का खेत किया चट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। मंगलवार रात को आठ हाथियों के झुंड ने एक बार फिर से कुंभीचौड़ की आबादी में उत्पात मचाया। उन्होंने चार लोगों की करीब चार बीघा खेत रौंद दी। जिसके कारण लोगों में भय व्याप्त है।
मंगलवार रात को करीब साढ़े ग्यारह बजे कुंभीचौड़ में उस समय हड़कंप मच गया, जब आठ हाथियों का झुंड आबादी में आ गया। हाथियों का झुंड गेहूं के खेतों में घुुस गया। उन्होंने मुकेश पंत, विनोद ढौंडियाल, गिरजा शंकर ढौंडियाल और रतन सिंह नेेगी के करीब चार बीघा फसल रौंद डाली। हाथियों के खेत में घुसते ही लोगों ने हो हल्ला शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे वन विभाग की टीम ने भी कई राउंड हवाई फायर किए और किसी प्रकार हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता महानंद ध्यानी ने वन विभाग पर हाथियों पर अंकुश नहीं लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने हाथियों की रोकथाम के लिए समुचित उपाय करने और लोगों को उचित मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन

उधर, कोटद्वार रेंज अधिकारी आरपी पंत ने बताया कि कुंभीचौड़ में हाथियों के आने की जानकारी है। कर्मचारियों को भेजकर हाथियों को जंगल में खदेड़ दिया गया है। सुरक्षा के लिए क्षेत्र में गश्त तेज कर दी गई है।
.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें