फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजयोग से जीवन में सुख शांति संभव: वीके नीलेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित सात दिवसीय आध्यात्मिक मेले में रविवार को तीसरे दिन बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर समा बांधा। इस मौके पर स्थानीय लोगों को आध्यात्म को अपने जीवन में धारण करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

नजीबाबाद रोड स्थित भामा गार्डन में चल रहे मेले में वीके नीलेश ने कहा कि राजयोग सर्व विधाओं का राजा है। सर्वगुण संपन्न बनने के लिए नित्य राज योग का अभ्यास अति आवश्यक है। भौतिकवाद की अंधी दौड़ में हम सच्ची सुख शांति को गंवा रहे हैं। राजयोग से हम जीवन में पुन: सुख शांति प्राप्त कर सकते हैं। वीके दीपा ने क्षेत्र की जनता से दिव्य और ज्ञानवर्द्धक आध्यात्मिक मेले का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि विश्व में चारों ओर लड़ाई-झगड़े, त्रासदियां और आतंकवाद का बोलबाला है। यह अब अति की ओर इशारे कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुख और शांति के लिए कुछ समय निकालकर भगवान शिव की साधना कर अपनी मनवृत्तियों को शांत करना जरूरी है। मुख्य टीचर वीके ज्योति ने शिव जयंती के मौके पर माउंटआबू से पधारे राजयोगी राम नाथ विशेष क्लास आयोजित करेंगे। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। मेले में लेजर शो विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें