फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता में मोनिका और काया रहे अपने वर्गो में अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोटद्वार और आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न संगठनों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन कर एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया। निबंध प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में मोनिका और जूनियर वर्ग में काया ने बाजी मारी।
विज्ञापन

जीआईसी धोबीघाट में कला प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता व स्लोगन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस मौके पर एकता दौड़ भी आयोजित की गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य अतुल कुकरेती, डा. सौरभ मिश्र, मनमोहन चौहान, बलवीर नेगी व नारायण दत्त शर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, कविराज पंडित महेशानंद थपलियाल स्मारक कल्याण सेवा निधि (आवई) के तत्वावधान में एसजीआरआर इंटर कालेज दिउला में रन फॉर यूनिटी आयोजित कर राष्ट्रीय एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया गया। इस मौके पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में मोनिका, गुलशाद, सपना कोटनाला और जूनियर वर्ग में काया, निधि, अमित बिष्ट ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में हाईस्कूल में उत्तीर्ण 26 छात्र-छात्राओं के साथ ही विज्ञान संगोष्ठी में स्थान पाने वाली सपना कोटनाला को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाज सेवी अशोक नेगी, विशिष्ट अतिथि सुभाष चंद्र उनियाल, उत्तराखंड प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर जीआईसी चैलूसैंण में भाजयुमो के तत्वावधान में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अमित भारद्वाज, नगर महामंत्री दुर्गेश जोशी, जिलामंत्री अजीत भंडारी व विधायक प्रतिनिधि गौरव सुयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें