फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित - मोरूबैंड शीला पोखरसैंण धोबीघाट मोटर मार्ग मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजरो। राज्य सरकार ने मोरूबैंड शीला पोखरसैंण धोबीघाट मोटर मार्ग के निर्माण को मंजूरी प्रदान कर दी है। 10 किमी इस सड़क के प्रथम चरण में पोखरसैंण से धोबीघाट तक पांच किलोमीटर सड़क बनेगी। सड़क मंजूर होने पर ग्रामीणों में खुशी जताई है।
विज्ञापन

पृथक राज्य उत्तराखंड बनने के 18 साल बाद भी बीरोंखाल के धोबीघाट गांव तक सड़क न पहुंचने से परेशानी झेल रहे ग्रामीणों ने उनके गांव में वोट मांगने के नाम पर न आने का फरमान गत सितंबर माह में राजनेताओं को सुनाया था। ग्रामीणों के इस फरमान का इतना अधिक असर हुआ कि सरकार ने मामले का संज्ञान लेते हुए मोरूबैंड से पोखरसैंण तक पांच किलोमीटर सड़क निर्माण को मंजूरी प्रदान कर दी है। धोबीघाट की प्रधान लीला देवी ने सड़क मंजूर होने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से ग्रामीणों को कई किमी पैदल दूरी तय करने से निजात मिलेगी। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का आभार जताया। उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्री की ओर से लोनिवि को जल्द सड़क का प्राक्कलन तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
लोनिवि बैजरो के अवर अभियंता जेडी कांडपाल ने कहा 10 किलोमीटर में सड़क धोबीघाट तक पहुंच जाएगी। पोखरसैंण से धोबीघाट तक पांच किलोमीटर सड़क के प्रथम चरण की स्वीकृति मिल गई है। विभाग की ओर से शीघ्र ही सड़क निर्माण के लिए वन भूमि से संबंधित पत्रावलियां तैयार की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें