कोटद्वार। आमपड़ाव निवासी एक वृद्ध की जहर खाने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। आमपड़ाव निवासी फकीर चंद्र (72) को परिजनों ने सोमवार रात गंभीर हालत में बेस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। एसआई रवींद्र लिंगवाल ने बताया कि फकीर चंद बीमार थे। रात को खांसी अधिक होने पर उन्होंने मेज पर रखी कीटनाशक पी ली। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें बेस अस्पताल ले गए, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।