फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महज खानापूर्ति तक सिमटा कोटद्वार का तहसील दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। तहसील दिवस महज खानापूर्ति तक ही सिमट कर रह गया। एसडीएम और तहसीलदार की गैर मौजूदगी के चलते 27 में से एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील सभागार में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आनंद रतूड़ी की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में अधिकांश शिकायतें आपदा, जलभराव से संबंधित रही। नंदपुर निवासी महेंद्र सिंह ने मालन नदी से काश्तकारी भूमि कटाव की शिकायत दर्ज कराई। पदमपुर निवासी हरिमोहन सिंह रावत ने बरसाती पानी से उनके मकान में जलभराव और चार बीघा भूमि में खड़ी मंडुवे और सोयाबीन की फसल बर्बाद होने, धारगांव निवासी रशीदा बेगम ने मूसलाधार बारिश से उनकी गोशाला क्षतिग्रस्त होने, मानपुर निवासी एमसी केष्टवाल ने पनियाली गदेरे से कालोनी की सड़क के पुश्ते के क्षतिग्रस्त होने, रामदयालपुर के ग्रामीणों ने तेलीस्रोत के बाढ़ का पानी गांव के घरों में घुसने, उदयरामपुर नयाबाद निवासी कृष्णचंद्र ने हाईटेंशन लाइन का विद्युत पोल खस्ताहाल में होने, घमंडपुर गांव के ग्रामीणों ने बरसाती नाले पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत दर्ज कराई। अंबेडकर कालोनी पदमपुर निवासियों ने कालोनी के सड़क निर्माण और पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बालासौड़ राजाराम अंथवाल ने पनियाली गदेरे में हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग उठाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें