फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने महिला शिक्षिका के अपमान पर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के जनता दरबार कार्यक्रम में शिक्षिका का अपमान करने पर रोष जताया।
विज्ञापन

शुक्रवार को रतनपुर सुखरौ स्थित निजी आवास पर आयोजित बैठक में प्रदेश कांग्रेस सचिव कृष्णा बहुगुणा के नेतृत्व में हुई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जनता दरबार में अपनी समस्या लेकर पहुंची शिक्षिका का जो अपमान किया है वह बेहद शर्मनाक है। कहा कि 20 वर्षों से एक ही विद्यालय में पढ़ा रही शिक्षिका जिनके पति नहीं है, जिन्होंने अपने बच्चों की परवरिश के लिए प्रार्थना पत्र दिया था कि उनका स्थानांतरण किया जाए। लेकिन, शिक्षिका की समस्या का निस्तारण करने की बजाय उनका अपमान किया गया। कहा कि यदि मुख्यमंत्री प्रदेश की ट्रांसफर व्यवस्था का सुधारना चाहते हैं, तो पहले अपनी पत्नी का ट्रांसफर पहाड़ी क्षेत्र में करें। जो कई वर्षों से देहरादून में तैनात है। बैठक में रेखा रावत, काजल नेगी, आशा देवी, लक्ष्मी देवी, मेहरबान सिंह, दीपक रावत, हुकुम सिंह रावत, विरेंद्र रावत, अनूप, सरस्वती देवी, कुसुमलता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें