फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक से मारपीट और अभद्रता करने पर भड़का एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। अनुसूचित जाति-जनजाति शिक्षक एसोसिएशन की बैठक में पदाधिकारियों ने रिखणीखाल ब्लाक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बुलेखा में कार्यरत शिक्षक विनोद कुमार के साथ गांव के एक व्यक्ति द्वारा मारपीट करने और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने की कड़ी निंदा की। उन्होंने उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गैरेज रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित बैठक में एसोसिएशन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज कुमार ने कहा कि शिक्षक के साथ उक्त व्यक्ति द्वारा दो बार मारपीट की गई और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। चेतावनी दी गई कि उक्त व्यक्ति की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो एसोसिएशन समस्त जनपदों से जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी के माध्यम से सीएम को ज्ञापन प्रेषित करेगी। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं की गई तो एसोसिएशन को धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। एसोसिएशन के संरक्षक सोहन लाल ने शिक्षा विभाग से पीड़ित शिक्षक की जानमाल की सुरक्षा के लिहाज से शिक्षक के स्थानांतरण की मांग की है। बैठक में अनूप पाठक, प्रमोद चौधरी, दिलबर शाह, दीपेंद्र सिंह, संतोष कुमार, रवींद्र सिंह, विनोद सिंह व एडवोकेट अरविंद वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें