फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका के लेखाकार ललित शर्मा की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर पालिका के लेखाकार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह मंगलवार शाम को नैनीताल जाने के लिए घर से निकले थे। बुधवार सुबह वह नजीबाबाद रोड के सूर्यनगर क्षेत्र में एक खेत में अचेतावस्था में पड़े मिले। परिजनों ने उन्हें कोटद्वार बेस चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मृतक के भाई बालासौड़ निवासी दीनदयाल शर्मा ने बताया ललित मोहन शर्मा (54) नगर पालिका कोटद्वार में लेखाकार के पद पर कार्यरत थे। करीब दो साल पहले नगर पालिका की दुकान आवंटन में टोकन मनी मामले में वह निलंबित चल रहे थे। इसके खिलाफ वह नैनीताल हाईकोर्ट गए थे। बुधवार को उन्हें नैनीताल हाईकोर्ट में पेश होना था, इसलिए वह मंगलवार शाम को नैनीताल जाने के लिए घर से निकल पड़े। बताया जा रहा है कि वह नजीबाबाद तक गए। वहां उनके साथ क्या हुआ, कोई नहीं जानता। बुधवार को वह अचेतावस्था में नजीबाबाद रोड के सूर्यनगर के खेतों में पड़ा मिले।
परिजनों को आशंका है कि नजीबाबाद में किसी ने उन्हें कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेस अस्पताल के डा. महेंद्र सिंह ने बताया कि ललित मोहन को पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन

उधर, एसआई विवेक राठी ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरने के बाद उसका पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही चलेेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें