फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर की है शान बेटी, खुशियों का नाम है बेटी..

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। इंस्टीट्यूट ऑफ हास्पीटालिटी मैनेजमेंट एंड साइंसेज (आईएचएमएस) में महिलाओं के जीवन पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने अनेेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं महिला शिक्षकों ने अपनी कविताओं और भाषण के माध्यम से महिलाओें के जीवन और महत्व के पहलुओं पर सबको सोचने पर मजबूर किया।
विज्ञापन

बीईएल रोड स्थित संस्थान प्रांगण में आयोजित समारोह को संस्थान की महिला शिक्षकों ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपीला भंडारी ने बेटी शीर्षक पर कविता घर की है शान बेटी, खुशियों का नाम है बेटी.. सुनकर खूब तालियां बटोरीं। प्रिया आर्य और कविता बसनेल ने अपने भाषण में महिलाओं के जीवन पर प्रकाश डाला। निकिता बलोधी ने भारत की प्रसिद्ध महिलाओं शीर्षक पर अपनी बेहतर प्रस्तुति दी। श्रुति ने ‘लव यू जिंदगी’ गीत सुनाकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। जया और सिमरन ने पावर ऑफ वूमेन पर बेहतरीन प्रस्तुति देकर सबको सोचने पर मजबूर किया। वहीं स्वर्णिका, अंबिका, निशा, कर्मा, श्रुति, स्वाति, दिपाली ने बरसो रे मेघा...गीत पर मनमोहक नृत्य कर खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम की संचालक मीनू ठाकुर ने समाज में महिलाओं का स्थान जैसे अनेक पहलुओं पर अपने विचार रखे। छात्राओं की म्यूजिकल चेयर रेस का आयोजन किया गया। इसमें छात्रा कर्मा गुरुंग ने जीत हासिल कर पुरस्कार प्राप्त किया।
इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन जेएस नेगी, एमडी बीएस नेगी, डायरेक्टर कर्नल बीएस गुसाईं (सेनि), डायरेक्टर अजय राज नेगी, प्रधानाचार्य विमल कुुमार व योगिता पंत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें