लैंसडौन। छावनी परिषद ने छावनी के स्वामित्व वाली मासिक लाइसेंस शुल्क पर दी गई दुकानों के पुन: आंवटन को लेकर छावनी परिषद के चार निर्वाचित सदस्यों ने सीईओ से मुलाकात कर उनसे दुकानों की पुनर्नीलामी के निर्णय पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है।
सीईओ अंकिता सिंह ने कहा कि वह मसले को फिर से बोर्ड के समक्ष रखने का प्रयास करेंगी। दुकानदारों को 31 मार्च तक दुकानों की चाबी सौंपे जाने के लिए नोटिस दिए गए हैं। सभी दुकानों पर दुकानदारों का अवैध कब्जा है। मंगलवार को दुकानदारों का एक शिष्टमंडल खेमचंद्र बौंठियाल, मुकेश मिश्रा, राशिद खान ने सीईओ से मुलाकात के लिए अपना पक्ष रखने के लिए समय भी मांगा, लेकिन सीईओ से इनकी मुलाकात नहीं हो सकी। छावनी परिषद की उपाध्यक्ष इंद्रा रावत ने बताया कि अभी भी उनमें उम्मीद की किरण बाकी है। सभी निर्वाचित सदस्य दुकानदारों के पक्ष मेें एक मत हैं। वे फिर से सीईओ से इस विषय पर बातचीत करेंगे।