फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौराणिकता के आधार पर किया जाएगा कण्वाश्रम का विकास: सतपाल महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। विश्व हिंदू परिषद की ओर से धर्म, आध्यात्म एवं ज्योतिष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 11 लोगों को धर्म, आध्यात्म और ज्योतिष के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि कण्वाश्रम का विकास पौराणिकता के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को सिमलचौड़ स्थित त्रिलोक रिजार्ट में आयोजित सम्मान समारोह का बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत और लैंसडौन विधायक दिलीप रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पर्यटन को लेकर असीम संभावनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने और बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए पर्यटन सर्किट विकसित किया जाएगा। कहा कि कण्वाश्रम से झील बनाने से कुछ नहीं होगा, कण्वाश्रम का विकास उसकी पौराणिकता के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रही है। समारोह में ज्योतिषाचार्य रमेश सेमवाल, सुशेष शर्मा, बृजमोहन सेमड़ी, चंद्रशेखर शास्त्री, लोकेश शात्री ने ज्योतिष पर अपने व्याख्यान दिए।
इस अवसर पर अतिथियों ने धर्म, आध्यात्म और ज्योतिष के विशेष योगदान के लिए डॉ. कुलदीप पंत, डॉ. दिवाकर बेबनी, पंडित भैरव दत्त जखमोला, व्यास अनिल कंडवाल, ज्योतिषाचार्य देवी प्रसाद भट्ट, पंडित अुनुसुया प्रसाद सेमवाल, पंडित रमेश बड़थ्वाल, पंडित जानकी प्रसाद द्विवेदी, पंडित देवी प्रसाद देवलियाल, पंडित दिनेश चंद्र जुयाल और लक्ष्मीनारायण रावत को स्मृति चिह्न और प्रशस्तिपत्र के साथ सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर समाज सेवा के लिए बलूनी क्लासेज की डायरेक्टर अभिलाषा भारद्वाज, क्रेडिल स्कूल की संस्थापक रेणुका गुसाई, अजयलक्ष्मी ग्रोवर, विजय कुमार, रेणुका गुसाईं, धीरेंद्र चौहान, योगंबर सिंह रावत, विपिन कोटनाला, राजेश खुगशाल, मनोज रावत, अमित कुमार और राजेंद्र भंडारी को आयोजकों द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अरविंद बिष्ट, प्रांत संगठन मंत्री अनिलजी, कार्यक्रम संयोजक संजय थपलियाल, लोकपाल रावत, राकेश नैथानी, संदीप डबराल, ऋषि कंडवाल, कमलेश कोटनाला, मनमोहन जुयाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें