फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा कार्यकत्रियों को मिले न्यूनतम वेतनमान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। उत्तराखंड स्वास्थ्य आशा कार्यकत्री यूनियन का पांच सूत्री मांगों को लेकर कार्यबहिष्कार और धरना नौवें दिन भी जारी रहा। बुधवार को यूनियन अध्यक्ष प्रभा चौधरी के नेतृत्व में दुगड्डा, जयहरीखाल और द्वारीखाल ब्लाकों में कार्यरत आशा कार्यकत्रियां तहसील में एकत्र हुईं। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर उनकी उपेेेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि आशा कार्यकत्री पूर्ण निष्ठा के साथ अपने काम में रात दिन लगी हुई हैं, लेकिन, प्रदेश सरकार उन्हें न्यूनतम वेतनमान तक देने को तैयार नहीं है। कई कार्यकत्रियों की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं होने से उन्हें अपने परिवार के भरण पोषण में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अन्य कर्मचारियों की भांति आशा कार्यकत्रियों को भी बोनस और न्यूनतम वेतनमान दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान उपाध्यक्ष मीरा नेगी, सचिव रंजना कोटनाला, भागीरथी भंडारी, लक्ष्मी गुसाईं, नीलम कुकरेती, सुमित्रा भट्ट, कल्पना काला, आशा बहुखंडी, संजू नेगी, रेखा देवरानी, पुष्पा बड़थ्वाल, कुसुम रावत, पुष्पा देवी, मंजू देवी, दिक्का देवी, मनोरमा काला, अनीता काला, मीना देवी, कमला बलूनी, लक्ष्मी देवी, सोनी कंडारी, सुमित्रा पंत, पूनम डोभाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें