फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार के गोखले मार्ग पर हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने काटा बवाल, तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कलालघाटी पुलिस चौकी क्षेत्र में भाबर की एक युवती के अपहरण तथा मामले की रिपोर्ट दर्ज करने में लेटलतीफी पर गुस्साए हिंदू संगठनों के कुछ लोगों ने मंगलवार को कोटद्वार में गोखले मार्ग पर जमकर बवाल काटा। लाठी-डंडों से लैस इन लोगों ने धर्म विशेष से जुड़े फड़ और ठेली वालों के साथ जमकर मारपीट की और उनका सामान सड़क पर फेंक दिया। करीब एक घंटे तक स्टेशन रोड से गोखले मार्ग तक अराजकता का माहौल रहा।
विज्ञापन

ठेली और फड़वालों में दशहत बनी रही। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर मारपीट और बवाल काटने वाले लोग खड़े हुए। इसके बाद पीड़ित पक्ष के लोगों ने गोखले मार्ग और कोतवाली में जमकर हंगामा काटा। फ्रूट व्यापार संघ के नेता अहसान आलम ने बताया कि पुलिस के आने के बाद तोड़फोड़ और बवाल काटने वाले लोग भाग खड़े हुए। घटना से आक्रोशित फड़-ठेली और व्यापारी गोखले मार्ग से पैदल कोतवाली पहुंचे। वहां इन लोगों ने बवाल और तोड़फोड़ करने वालों की गिरफ्तारी की मांग कोे लेकर जमकर हंगामा काटा।
इसके बाद कोतवाली पुलिस ने छह नामजद समेत 25 लोगों के खिलाफ बवाल, तोड़फोड़, मारपीट, लूटपाट और धार्मिक उन्माद फैलाने समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। छह नामजद आरोपियों में से पुलिस ने मंगलवार शाम तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एक नामजद की तलाश में कई जगह दबिश दी गई हैं। मंगलवार देर रात तक पौड़ी के एसएसपी जगतराम जोशी थाने में बैठकर इस मामले में पुलिस को निर्देशित करते रहे।
विज्ञापन


युवती के अपहरण में तीन के खिलाफ मुकदमा
कोटद्वार। तीन दिन से कलालघाटी पुलिस चौकी के चक्कर काट रही युवती की मां की तहरीर पर आखिरकार पुलिस ने मंगलवार सुबह तीन युवकों इमरान, अकबर और सरफराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। महिला का आरोप है कि सरफराज ने उनकी बेटी का अपहरण किया है जबकि इमरान और अकबर ने उसका साथ दिया है। युवती की मां ने कहा कि 7 अक्तूबर को जब वह कलालघाटी पुलिस चौकी में उनकी 19 वर्षीय बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराने गई तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय बेटी को बालिग बताते हुए अपनी मर्जी साथ जाने की बात कही। मामले के तूल पकड़ने की आशंका के चलते एसएसपी पौड़ी ने भी मंगलवार दिन में ही कलालघाटी पुलिस चौकी पहुंचकर युवती की मां से बंद कमरे में बात की। युवती की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी के अपहरण में सरफराज, अकरम और इमरान का हाथ है। पुलिस ने युवती की बरामदगी के लिए एक टीम बिहार समेत संभावित स्थानों के लिए भेज दी है।

बवाल, तोड़फोड़ और मारपीट में नामजद
नामजद किए गए लोगों में विहिप के जिला मंत्री सतेंद्र सिंह रावत, विहिप के नगर अध्यक्ष राहुल अग्रवाल, नगर मंत्री (धर्मप्रसार) तेजपाल प्रजापति, जिला सेवा प्रमुख सुमित सिंघल, बजरंग दल कार्यकर्ता साजन बाल्मीकि और अभिषेक अग्रवाल शामिल हैं। अभिषेक अग्रवाल को छोड़कर शेष पांच आरोपियों को पुलिस ने विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार कर लिया है।

रिपोर्ट में देरी करने पर एचसीपी सस्पेंड
कोटद्वार। कलालघाटी चौकी पुलिस में युवती के अपहरण की रिपोर्ट में देरी करने के मामले में एसएसपी पौड़ी जगतराम जोशी ने सेकंड आफिसर एचसीपी रणबहादुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए हैं। सीओ जेआर जोशी ने बताया कि चौकी इंचार्ज के वीआईपी ड्यूटी में जाने के कारण इस मामले में सेकंड आफिसर की जिम्मेदारी बनती है। मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद जिम्मेदार सिपाहियों पर भी इसकी गाज गिरने की आशंका है।


एसएसपी ने डाला डेरा
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी पौड़ी जगतराम जोशी कोटद्वार कोतवाली में डेरा जमाए हुए हैं। हिंदू संगठनों की ओर से किसी भी तरह की प्रतिक्रिया के लिए जिला पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। एसएसपी ने कहा कि शहर में अराजकता को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले के अन्य थानों से पर्याप्त पुलिस फोर्स और पीएसी मंगा ली गई है। गोखले मार्ग समेत संवेदनशील स्थानों पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। लक्ष्मणझूला, पौड़ी, सतपुली समेत जिले के अन्य थानों से पुलिस अधिकारी और फोर्स कोटद्वार में तैनात कर दी गई है।



अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करने में लेटलतीफी पर भड़के लोग
अमर उजाला ब्यूरो
कोटद्वार। कोटद्वार भाबर क्षेत्र के एक गांव से युवती के अपहरण की रिपोर्ट पुलिस ने तीन दिन बाद दर्ज की। तीन दिन से युवती के परिजन रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कलालघाटी चौकी के चक्कर काट रहे थे। अपहरण के मामले में एक संप्रदाय विशेष से जुड़े युवकों की भूमिका को देखते हुए हिंदू संगठनों ने पुलिस प्रशासन के प्रति गहरी नाराजगी दर्ज कराई है।
विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी जिला अध्यक्ष संदीप डबराल ने इस मामले को लव-जेहाद से जुड़ा बताया। कहा कि पुलिस-प्रशासन की अनदेखी के चलते इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। कोटद्वार में सोमवार को हुई घटना भी इसी का परिणाम है।
विहिप के कार्यकारी जिला अध्यक्ष संदीप डबराल ने इस मामले केे लव जेहाद का बताया। कहा कि हिंदू संगठन कोटद्वार और भाबर क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले बाहरी लोगों के सत्यापन की मांग कर रहे हैं, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें