फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन जारी रहा सत्यापन अभियान, 500 मजदूरों का किया सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। शहर में दूसरे दिन बृहस्पतिवार को पुलिस ने 500 मजदूरों का सत्यापन किया। अभियान के दौरान बिना पहचान पत्र वाले 30 व्यक्तियों को पुलिस कोतवाली ले आई। पुलिस ने मजदूरों से पूछताछ कर उनसे पहचान पत्र मंगवाया है।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी जेआर जोशी की अगुवाई में पुलिस टीम ने कोटद्वार में बाहरी क्षेत्रों से आने वाले मजदूरों का सत्यापन किया। जिन मजूदरों के पास पहचान पत्र नहीं मिले, पुलिस ने उनके नाम-पते नोट किए हैं। अगले दिन फोटो और पहचान पत्र भी लाने के निर्देश दिए हैं। दूसरी टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक उत्तम सिंह जिमिवाल के नेतृत्व में लकड़ी पड़ाव में सत्यापन अभियान चलाया गया। यहां किराएदारों का सत्यापन न कराने वाले 65 मकान मालिकों पर चालान किया गया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक मो. युनूस ने बताया कि सत्यापन अभियान के दौरान जो मजदूर बिना पहचान पत्र के मिले, उनसे पहचान पत्र लाने को कहा गया है। पुलिस टीम में बाजार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रदीप नेगी, उपनिरीक्षक विनोद कुमार, एंटी स्मैक टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक सतेंद्र भाटी, उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह नेगी, उपनिरीक्षक वैभव गुप्ता, उपनिरीक्षक अजयप्रकाश भट्ट, कलालघाटी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विवेक राठी, उपनिरीक्षक विनय मित्तल, अशोक सिरस्वाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें