फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम ने तोड़ा शिवधनुष, सीता से किया स्वयंवर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। मालवीय उद्यान में आयोजित श्रीरामलीला के पांचवें दिन सीता स्वयंबर, रावण वाणासुर संवाद और लक्ष्मण परशुराम संवाद का मंचन किया गया। बैंड बाजों के साथ श्री राम की बारात निकाली गई। श्रद्धालुओं ने सीता स्वयंवर और श्रीराम की बारात पर पुष्प वर्षा कर खुशियां मनाई।
विज्ञापन

शनिवार रात को आयोजित लीला मंचन में सीता स्वयंवर में धनुष तोड़ने पहुंचे राजाओं ने जोर आजमाइश की, मगर वह धनुष को हिला भी नहीं पाए। श्री राम ने गुरुवर विश्वामित्र से आज्ञा लेकर आसानी से धनुष को उठा लिया और उसके दो टुकड़े कर दिए।
इस बीच रावण-वाणासुर और लक्ष्मण-परशुराम के बीच स्वयंवर और शिव धनुष तोड़ने को लेकर हुए संवाद लीलाओं में कलाकारों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। रविवार शाम को बैंड बाजों और अनेक झांकियों के साथ शहर के मुख्य मार्गों पर श्रीराम की बारात निकाली गई। जिसमें श्रद्धालुओं ने श्री राम के दर्शन किए और प्रसाद लेकर कामना की।
विज्ञापन

इस अवसर पर हरिकृष्ण कंसल, दुष्यंत चौहान, कमेटी के अध्यक्ष विवेक अग्रवाल, प्रमोद रावत, हरीश बहरानी, धर्मवीर गुसाईं, अनिल अग्रवाल, दिनेश वर्मा, राजदीप माहेश्वरी, दिनेश अग्रवाल, अजय कुमार गुप्ता, सुनील कुमार गोयल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें