फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बलदेव सिंह आर्य की जयंती पर किया भावपूर्ण स्मरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। शैलशिल्पी विकास संगठन के तत्वावधान में आयोजित एक कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व सांसद और मंत्री स्व. बलदेव सिंह आर्य की 107वीं जयंती पर उनका भावपूर्ण सम्मरण किया गया। इस मौके पर वयोवृद्ध समाजसेवी हीरालाल टम्टा को शैल शिल्पी स्व. बलदेव सिंह आर्य सम्मान 2019 से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रविवार को व्यापार मंडल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मेयर हेमलता नेगी और पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने स्व. बलदेव सिंह आर्य के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मेयर हेमलता नेगी ने कहा कि स्व. बलदेव सिंह आर्य समतामूलक समाज की स्थापना और जन सरोकारों के लिए आजीवन सरलता, सादगी और ईमानदारी से वचनबद्ध रहे। पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि स्व. आर्य समावेशी व्यक्तित्व के धनी थे। वह सिद्धांतों की राजनीति करते थे। पत्रकार डा. प्रमोद कुमार ने कहा कि आज की पीढ़ी को महापुरुषों के जीवन को आत्मसात कर उनके बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। इस मौके पर शैल शिल्पी विकास संगठन ने मेयर हेमलता नेगी से वार्ड नंबर 22 सिमलचौड़ में किराए के भवन में संचालित हो रहे जयानंद भारतीय स्मृति पुस्तकालय के लिए भूमि उपलब्ध कराने की मांग की। वयोवृद्ध साहित्यकार योगेश पांथरी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में चक्रधर शर्मा कमलेश, समाजसेवी सुरेंद्र लाल आर्य, महावीर सिंह अणेथी, डा. सतीश प्रकाश, हरीश चंद्र, पार्षद गीता नेगी, अनिल रावत, मीना बछवाण, कृष्णा बहुगुणा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजना रावत, कृष्णा बहुगुणा, विनीता देवी, पूर्व प्रधानाचार्य ओम प्रकाश कोटला, नेत्र सिंह रावत, शूरवीर सिंह खेतवाल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल, अंकुर भंडारी, दीपक बड़ोला आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शैल शिल्पी विकास संगठन के महासचिव विकास कुमार आर्य ने किया।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें