फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेस अस्पताल के डाक्टर से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। गत पांच मई की रात को बेस अस्पताल में डाक्टर से मारपीट के आरोपी की पहचान कर कोतवाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को उसे कोतवाली बुलाया और उसे मामले की जानकारी देते हुए हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी को यहां न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जिला जेल भेजने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक प्रदीप सिंह नेगी ने बताया कि गत पांच मई की रात पदमपुर निवासी पूर्व सैनिक जगत सिंह रावत (58) पुत्र रघुनाथ सिंह को बुखार और सीने में दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया था। तब इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात अस्पताल के सर्जन डा. सतीश कुमार ने उनका उपचार कर वार्ड में शिफ्ट कर दिया। करीब एक घंटे बाद मरीज की वार्ड में मौत हो गई। परिजनों ने संबंधित डाक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा काटा और डाक्टर से मारपीट की। इसका अस्पताल के सभी डाक्टरों और स्टाफ ने विरोध दर्ज कराते हुए कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए मारपीट की घटना की सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध करा दी। इस मामले की जांच कर रहे एसआई मनोज रावत ने बताया सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल के बाद मृतक के रिश्तेदार ऋतुराज सिंह निवासी कुंभीचौड़ को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की भी पहचान की जा रही है। पुलिस ने ऋतुराज सिंह को यहां एसीजेएम न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 21 मई तक के लिए न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेजने के आदेश दिए गए हैं।

-फोटो

मरीज की मौत और डाक्टर से मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल
मृतक के परिजन की गिरफ्तारी पर भड़के पार्षद, डाक्टरों के समर्थन में उतरा पूर्व सैनिक परिषद
गत पांच मई की रात बेस अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हुआ था हंगामा और मारपीट की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
कोटद्वार। गत पांच मई की रात बेस अस्पताल में पूर्व सैनिक की उपचार के दौरान हुई मौत की घटना और इसके बाद गुस्साए परिजनों द्वारा डाक्टर से मारपीट की घटना का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जहां एक ओर जनप्रतिनिधि और कई संगठन पूर्व सैनिक की मौत मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं, वहीं पूर्व सैनिक सेवा परिषद डाक्टरों के समर्थन में खुलकर आ गया है। हालांकि नगर निगम के कई पार्षदों ने मृतक पूर्व सैनिक के परिजनों पर मुकदमा दर्ज करने पर तीखी निंदा की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैप्टन सीपी डोबरियाल और उपाध्यक्ष अनूप सिंह बिष्ट की अगुवाई में पूर्व सैनिकों ने तहसील में प्रदर्शन कर डाक्टरों के आंदोलन को समर्थन दिया। परिषद ने डाक्टरों के साथ हाथापाई की घटना को निंदनीय बताया। पूर्व सैनिकों ने एसडीएम को भी इस मामले में ज्ञापन सौंपा। तहसील में प्रदर्शन करने वालों में मनोहर सिंह बिष्ट, एसपी भारद्वाज, युद्धवीर सिंह बिष्ट, हीरामणि, सतेंद्र सिंह, दलवीर सिंह, देवेंद्र सिंह, प्रवेंद्र सिंह व जसवंत सिंह रावत आदि मौजूद थे।
उधर, नगर निगम के पार्षद सूरज प्रसाद कांति की अगुवाई में पार्षद अनिल रावत, गिंदीदास, सुखपाल शाह, विवेक शाह, राकेश बिष्ट, जगदीश मेहरा, बीना देवी, सोनिया नेगी और आशा चौहान ने अस्पताल में उपचार के दौरान मरे पूर्व सैनिक जगत सिंह रावत के परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का विरोध जताया है। कहा कि पुलिस और प्रशासन मरीज की मौत के बाद उनके परिजनों का उत्पीड़न करने पर उतारू है। परिजनों की ओर से तहसील और थाने में दी गई तहरीर को न तो दर्ज किया जा रहा है, नहीं उसका संज्ञान ही लिया गया।
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें