फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूकता रैली निकालकर किया सेवित गांवों के मतदाताओं को जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। जनता इंटर कालेज सुरखेत के एनएसएस इकाई के स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने मतदाता की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय पौड़ी के मतदाता सहभागिता शिक्षा और निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के तहत क्षेत्र में जनजागरूकता रैली निकालकर 11 अप्रैल को अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की। साथ ही मतदाताओं से संकल्प पत्र भी भरवाए।
विज्ञापन

विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य और एनएसएस के गढ़वाल मंडल समन्वयक पुष्कर सिंह नेगी ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश के नागरिकों, निर्वाचकों और मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना है। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने सेवित ग्राम रणस्वा, धरासू, मरड़ा और बुरसोली में रैली निकाली और घर-घर जाकर सकंल्प पत्र भरवाए। इस मौके पर पोलिंग बूथों पर दिव्यांगों और वृद्धजनों को पहुंचाने और घर छोड़ने के लिए स्वयंसेवियों की तैनाती भी की गई। इस मौके पर शिक्षक महेंद्र रमोला, संजय कुमार, गरिमा साहू, विजेता, सरोज रावत, शुभम, मोहित, रोशन नेगी, नितिन, सलोनी, मानसी, निकिता, शिवानी, अक्षिता, सुप्रिया, करिश्मा, साक्षी आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन



अशोक केष्टवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें