फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांड बूथ पहुंचने के लिए नापेंगे 13 किमी पैदल दूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन/कोटद्वार। लोकसभा चुनाव में विधानसभा लैंसडौन का पांड पोलिंग बूथ सबसे अधिक दूरस्थ मतदान केंद्र हैं, जहां पहुंचने के लिए पोलिंग पार्टी को 13 किमी की पैदल दूरी तय करनी होगी। पांड के अलावा लैंसडौन विधानसभा में तीन अन्य ऐसे पोलिंग बूथ हैं, जहां आठ से 12 किमी की पैदल दूरी पोलिंग पार्टियों को नापनी पड़ेगी।
विज्ञापन

कोटद्वार, लैंसडौन और यमकेश्वर विधानसभा के बूथों के लिए कोटद्वार पीजी कालेज से पोलिंग पार्टी रवाना की जाएगी। लैंसडौन के सबसे दूरस्थ बूथ पांड के लिए पोलिंग पार्टी को 13 किमी पैदल चलना पड़ेगा। सिलगांव बूथ पहुंचने के लिए पोलिंग पार्टी को 12 किमी व कलिगाड पोलिंग बूथ तक पहुंचने के लिए 10 किमी, पुनेरी में केंद्र तक पहुंचने के लिए आठ किमी की पैदल दूरी तय करनी पड़ेगी। एआरओ एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने बताया कि पोलिंग बूथ कार्बेट बाल पाठशाला ढिकाला के लिए दो दिन पहले पोलिंग पार्टी रवाना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें