कण्वघाटी/कोटद्वार। एमकेवीएन स्कूल कण्वघाटी में आयोजित इंटर हाउस स्पोर्ट्स सीनियर विंग की 400 मी. दौड़ में बालक वर्ग से आदित्य और बालिका वर्ग से गुंजन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
शनिवार को आयोजित खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि त्रिलोकपुर के पार्षद राकेश बिष्ट, उदयरामपुर नयाबाद के पार्षद विवेक शाह और सत्यपाल ने किया। 800 मी दौड़ में बालक वर्ग से राजा दुष्यंत सदन के अमित, कुलदीप, आयुष ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मी. दौड़ में बालक वर्ग से मां शकुंतला सदन के आदित्य नेगी, महर्षि कण्व सदन के रोहित गुसाईं, सम्राट भरत सदन से वैभव तिवारी और बालिका वर्ग में मां शकुंतला सदन की गुंजन, सम्राट भरत सदन की कीर्ति, महर्षि कण्व सदन की मेघा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मी. दौड़ में बालक वर्ग से मां शकुंतला सदन के शुभम भारद्वाज, महर्षि कण्व सदन के रोहित गुसाईं और राजा दुष्यंत सदन के दीपक बहुखंडी और बालिका वर्ग में मां शकुंतला सदन की गुंजन केष्टवाल, राजा दुष्यंत सदन की लक्ष्मी बलूनी, सम्राट भरत सदन की पूजा भट्ट ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग की कबड्डी में मां शकुंतला सदन और वॉलीबाल का फाइनल मुकाबला सम्राट भरत सदन ने जीता।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक प्रकाश चंद्र कोठारी, कार्यकारी निदेशक मयंक प्रकाश कोठारी, निदेशक सिंधु कोठारी, प्रधानाचार्य आरती कंडवाल, विपिन जदली व कोच विपिन रावत आदि मौजूद रहे।
-फोटो