फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खुरानी गिरोह का शिकार बने दो युवक, नगदी और सामान ले उड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। दिल्ली-कोटद्वार मार्ग पर जहरखुरानी गिरोह के बदमाशों ने दो युवकों को नशीला पदार्थ खिलाकर उनसे नकदी और सामान लूट लिया। पुलिस ने युवकों को बेहोशी की हालत में राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार में भर्ती कराया। युवकों के साथ बदमाशों ने मारपीट भी की, जिससे उनके सिर पर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

एसएसआई प्रदीप नेगी ने बताया कि सोमवार रात चीता पुलिस को बस अड्डे के समीप दो युवक बेहोशी की हालत में पड़े हुए मिले। पुलिस ने दोनों युवकों को बेस अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि जेब से मिले आईकार्ड के आधार पर युवकों की पहचान पोखरीखेत निवासी भजन गोस्वामी व पाली निवासी संजीव रावत के रूप में हुई है। युवकों के बेहोश होने के कारण उनसे हुई लूट के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें