कोटद्वार। सिताबपुर वार्ड में पैसे के लेन-देन को लेकर एक व्यक्ति ने प्लंबर के साथ मारपीट की। प्लंबर को लहूलुहान हालत में बेस अस्पताल लाया गया। मामले में पीड़ित प्लंबर की ओर से आरोपी युवक के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है। लालपुर निवासी धर्मवीर सिंह (57) ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसने दो माह पूर्व सिताबपुर निवासी सुरेंद्र सिंह नेगी के घर में फिटिंग के साथ ही पानी के कनेक्शन का संयोजन किया, लेकिन उन्होंने उनका पूरा भुगतान नहीं किया। बृहस्पतिवार दोपहर वह उनकी दुकान में पैसे लेने पहुंचे तो आरोपी ने गाली-गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उसके सिर पर हथौड़े से कई वार किए। वह लहूलुहान हालत में चिकित्सालय पहुंचा। उसके सिर पर छह टांके लगे हैं।