कोटद्वार। असम राइफल्स के पूर्व सैनिकों द्वारा अपनी चार सूत्री मांगों के समर्थन में चार दिसंबर को दिल्ली में महारैली के माध्यम से संसद कूच का कार्यक्रम है। असम राइफल्स एक्स सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने बताया कि उनकी चार सूत्री मांगें वर्षों से लंबित हैं। उनकी मांगों को लेकर देशभर के असम राइफल्स के पूर्व सैनिक चार दिसंबर को दिल्ली में आक्रोश रैली निकालकर संसद के समक्ष धरना प्रदर्शन करेंगे।