फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल मोटर यूजर्स सोसाइटी के दस संचालकों का हुआ चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजरो। गढ़वाल मोटर यूजर्स को-आपरेटिव ट्रांसपोर्ट सोसाइटी लि. के चुनाव में 10 संचालकों का चुनाव किया गया। बीरोंखाल कार्यालय में चुनाव के लिए सुबह से ही गहमागहमी बनी रही। चुनाव के बाद मतगणना पूरी होने के बाद चुनाव अधिकारी तहसीलदार तीरथ सिंह नेगी ने परिणामों की घोषणा की। महिला सीट पर रेखा गुसाईं और सुरेखा रावत विजयी रहे। वाहन स्वामी वर्ग से सुरेंद्र सिंह, सामान्य वर्ग से ओमपाल बिष्ट, दयाल सिंह, राजेंद्र सिंह, समिति से धीरेंद्र चंद, अजीतपाल, राजेंद्र रावत और पुष्कर जोशी विजयी रहे। सभी 10 संचालक बृहस्पतिवार को अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें