किशनपुर। भाबर के भगवंत ग्लोबल यूनिवर्सिटी में छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट और नवीनतम शिक्षा देने के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और प्रबंधन समिति ने विश्व मानकों के साथ ही नवीनतम शिक्षा पद्धतियों के अनुसार शिक्षण पर चर्चा की।
शनिवार को आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ विश्वविद्यालय के प्रो. वाइस चांसलर डॉ. वीके सोनी ने किया। उन्होंने छात्रों के अध्यापन के लिए शिक्षा में आए वैश्विक परिवर्तनों और शिक्षण में नवीनतम प्रौद्योगिकी की जानकारी दी। रजिस्टार डॉ. जयंती प्रसाद नौटियाल ने वर्तमान में शिक्षा पद्धति और शिक्षण की नई तकनीकों के बारे में बताया। डा. मयंक चतुर्वेदी ने जलवायु परिवर्तन और भारतीय कृषि अनुसंधान की जानकारी दी। गोष्ठी में प्रो. कविता चौहान, प्रो. मेघा त्रिपाठी, प्रो. लवलजीत कौर, प्रो. मनीषा डबराल, प्रो. राहुल राजपूत, प्रो. विपिन कुमार व प्रो. साक्षी चमोली मौजूद रहे।
-फोटो