फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेद पाठ और यज्ञ के साथ बालाजी मंदिर का 15वां वार्षिकोत्सव शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। श्री बालाजी मंदिर वार्षिकोत्सव समिति और श्री बालाजी मंदिर सेवक समिति के तत्वावधान में पांच दिवसीय वार्षिक महोत्सव शुक्रवार को हवन यज्ञ के साथ शुरू हो गया है। पहले तीन दिन सुबह से लेकर शाम तक भगवान बालाजी की पूजा अर्चना के साथ धार्मिक अनुष्ठान कराए जाएंगे। 11 जून को श्रीबालाजी रथ यात्रा मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को हेमवती नंदन बहुगुणा मार्ग स्थित श्रीबालाजी मंदिर में वार्षिक महोत्सव का शुभारंभ गणेश पूजन से शुरू हुआ। इसके बाद कलश पूजन व नवग्रह पूजन किया गया। आचार्य ईशमोहन बहुगुणा के सानिध्य में छह ब्राह्मणों जानकी प्रसाद द्विवेदी, भाष्करानंद बहुगुणा, सुनील काला, हरीश कुकरेती, उमा शंकर बहुगुणा, विनोद खंतवाल की ओर से वेद पाठ के साथ दैनिक पूजा कराई गई। मंदिर समिति के संचालक जानकी प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि शुक्रवार से शुरू हुए वार्षिकोत्सव में नौ और दस जून को भी वेद पाठों के साथ ही हवन यज्ञ किए जाएंगे। 11 जून को सुबह दस बजे पूर्णाहुति दी जाएगी। शाम को चार बजे से बालाजी रथ यात्रा निकाली जाएगी। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश के पर्यावरण एवं वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत होंगे। 11 जून को शाम को छह बजे छप्पन भोग लगाया जाएगा। 12 जून को भंडारे के साथ महोत्सव का समापन होगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर समिति के संरक्षक अनिल कंसल, समिति के अध्यक्ष दिनेश एलाबादी, शशिकांत, दीपक पौद्दार व गोपाल कृष्ण अग्रवाल समेत समिति से जुड़े लोग मौजूद रहे।
-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें