फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 अप्रैल के बाद मशीनों से हुए खनन कार्य की हो उच्चस्तरीय जांच: सुरेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने 13 अप्रैल के बाद कोटद्वार भाबर की नदियों में मशीनों से हो रहे खनन कार्य की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। कहा कि रिवर ट्रेनिंग नीति में संशोधन का शासनादेश जारी होने के बाद भी पोकलेन और जेसीबी से खनन कर सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का चूना लगाया गया है।
विज्ञापन

यहां एक होटल में पत्रकारों से वार्ता में पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि कोटद्वार भाबर में खोह, सुखरो सहित तेलीस्रोत में चुगान के नाम पर बड़ी मात्रा में अवैध खनन किया गया। नदियों में भारी भरकम मशीनों पर प्रतिबंध के बाद भी पोकलेन और जेसीबी जैसी भारी मशीनों से नदियों के सीने को बेदर्दी से चीरा गया। कहा कि प्रमुख सचिव आनंदबर्द्धन ने 13 अप्रैल को स्पष्ट शासनादेश जारी कर नदियों में भारी मशीनों से खनन न करने के दिशा-निर्देश जारी किए थे, लेकिन पांच मई तक नदियों में मशीनों से बदस्तूर खनन जारी रहा। कहा कि खोह और तेलीस्रोत नदियों में कई फीट गहरे गड्ढे होने से बरसात में गांवों को बाढ़ का गंभीर खतरा पैदा हो गया है। कहा कि जहां कण्वाश्रम और मेडिकल कालेज निर्माण नेपथ्य में धकेल दिए गए हैं, वहीं कंडी रोड पर कांग्रेस सरकार में शुरू हुई प्रक्रिया की पुनरावृत्ति कर ढकोसला किया जा रहा है।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रंजना रावत, नगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय नारायण सिंह, दर्शन सिंह रावत, गिरिराज किशोर हिंदवाण, कृष्णा बहुगुणा व सूरज कांति आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें