फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका दुगड्डा ने जनता की मांगों के अनुरूप किए कार्य: दीपक

विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा। नगर पालिका दुगड्डा के बोर्ड का कार्यकाल समाप्त होने पर पालिका कर्मियों और नगरवासियों की ओर से पालिका अध्यक्ष दीपक बड़ोला और सभासद संजय कंडवाल को सम्मानित कर विदाई दी गई। इस मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष ने कहा कि पालिका ने दुगड्डा की जनता के अनुरूप विकास कार्य किए हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका दुगड्डा के बोर्ड का कार्यकाल समाप्त होने पर नगर पालिका अध्यक्ष और सभासदों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पालिका अध्यक्ष दीपक बड़ोला ने कहा कि उनके वर्तमान बोर्ड के अध्यक्ष के कार्यकाल के दौरान नगर की विद्युत, पेयजल, बाढ़ सुरक्षा, स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण के लिए जनता द्वारा की गई मांगों के अनुरूप कार्य किया गया। उन्होंने नगर की जनता से आग्रह किया कि बोर्ड के अध्यक्ष के चुनाव में सकारात्मक सोच रखने वाले व्यक्ति को ही चुनें, जिससे नगर का समुचित विकास हो सके। विदाई समारोह में पालिका कर्मियों द्वारा उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किए गए।
कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी हर्षवर्द्धन सिंह रावत, सहायक अभियंता मुनेंद्र राजपूत, भाजपा के वरिष्ठ नेता विरेंद्र गोयल, राधेश्याम अग्रवाल, रामअवतार गर्ग, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष सतीश नेगी, हरेंद्र रावत, त्रिलोक चंद्र व पीटीए अध्यक्ष विपिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें