फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुगड्डा में 16 भवन स्वामियों को कच्चा शौचालय का प्रयोग करने पर नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा। दुगड्डा नगर पालिका क्षेत्र में कच्चे शौचालय का प्रयोग करने वालों की खैर नहीं। ऐसे लोगों के खिलाफ नगर पालिका दुगड्डा कानूनी कार्रवाई करेगी। नगर सर्वेक्षण के दौरान 16 भवनों में कच्चे शौचालयों का प्रयोग किया जाना पाया गया। इसके तहत पालिका प्रशासन ने भवन स्वामियों को पक्के शौचालय बनाने के लिए नोटिस जारी किए हैं। ऐसा न करने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पालिका के अधिशासी अधिकारी हर्षवर्द्धन सिंह रावत ने बताया कि तहसील कोटद्वार का दुगड्डा नगर क्षेत्र सिलगाड़ और लंगूरगाड़ नदियों के मध्य स्थित है। नगर पालिका सीमा में कच्चे शौचालयों का अवशिष्ट नालियों द्वारा पूर्व में नदियों में बहा दिया जाता था। इसके कारण नदियों में प्रदूषण फैलने सें संक्रमण की स्थिति उत्पन हो जाती थी। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए स्वच्छ भारत अभियान के तहत पक्के शौचालय बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 के तहत कच्चे शौचालय रखने पर अपराध घोषित किया गया है।
नगर क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने के लिए सर्वेक्षण कराया गया। इसमें 16 भवनों में कच्चे शौचालय पाए गए। इसके लिए पालिका प्रशासन की ओर से उन्हें पक्के शौचालय के निर्माण के लिए लिखित नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें