फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। श्री वैश्य अग्रवाल सभा की महिला कार्यकारिणी ने मंगलवार को धूमधाम से गणगौर पर्व मनाया। इस अवसर पर महिलाओं ने गीतों और विधि-विधान से पूजा कर गणगौर विसर्जित की।
विज्ञापन

मंगलवार को हिंदू पंचायती धर्मशाला झंड़ाचौक में गणगौर पर्व का कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला सभा की अध्यक्ष मंजू बंसल ने बताया कि गणगौर का पर्व चैत्र शुल्क पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इसमें कुंवारी कन्या से लेकर विवाहित पूरी विधि-विधान से गणगौर (भगवान शिव और पार्वती) की पूजा करती हैं। कुंवारी कन्याएं अच्छे जीवन साथी के लिए श्री गौरी गणेश की पूजा करती हैं, वहीं सुहागिन महिलाएं सोलह शृंगार कर पूजा करके अपने सुहाग की रक्षा की कामना करती हैं। इसके बाद विभिन्न गीतों और मंत्रोच्चार के साथ गणगौर का विसर्जन किया गया।
इस अवसर पर सभा अध्यक्ष दिनेश ऐरन, नवीन गोयल, महेंद्र अग्रवाल, संजय मित्तल, राकेश गर्ग, सीता गुप्ता, राजगुप्ता, राजबाला अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, मीना अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, अंजना अग्रवाल, अनीता बंसल व अमिता गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें