फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलसंस्थान के खिलाफ भड़के कांडाखाल के ग्रामीण, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लाक के कांडाखाल क्षेत्र में पिछले 16 दिन से पेयजल आपूर्ति ठप होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने खाली बर्तनों के साथ जलसंस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने क्षेत्र में शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की मांग की।
विज्ञापन

पेयजल किल्लत से परेशान लोग गांव के स्टैंड पोस्ट के पास एकत्र हुए। उन्होंने सूखे स्टैंड पोस्ट के सामने विभाग के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मदन कंडवाल ने विभाग पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि कांडाखाल क्षेत्र के लिए सरकार द्वारा खड़ासू गदेरे से पेयजल योजना बनाई गई है, लेकिन विभागीय अनदेखी के चलते योजना पिछले एक सप्ताह से ठप है। पेयजल आपूर्ति ठप होने के कारण पेयजल किल्लत से सैकड़ों लोग परेशान हैं। कांडाखाल गांव और कांडाखाल बाजार में नल सूूूखे हुए हैं। कांडाखाल बाजार में विभाग ने एक हैंड पंप लगाया है, लेकिन उसमें दूषित पानी आ रहा है। ऐसे में लोग एक किमी दूर प्राकृतिक स्रोत से पानी ढोकर किसी प्रकार काम चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे लगातार विभागीय अधिकारियों को शिकायत कर रहे हैं, लेकिन वे समस्या के समाधान को लेकर आंखें मूंदे हुए हैं। पेयजल किल्लत के कारण उन्हें परेशानी हो रही है। इसके कारण ग्रामीणों में विभाग के खिलाफ आक्रोश है ग्रामीणों ने शीघ्र पेयजल मुहैया नहीं कराने पर अधिशासी अभियंता का घेराव करने की चेतावनी दी।
प्रदर्शन करने वालों में मदन कंडवाल, विनीत कंडवाल, जेपी कंडवाल, किशोर भट्ट, वीरेंद्र सिंह, दीप चंद, पूजा कंडवाल, विनोद कुमार, महेशपाल, भगत सिंह, प्रियांशु कंडवाल, पूजा देवी, सिद्धानंद भट्ट, शिवरतन तोमर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें