फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग कलाकारों ने प्रस्तुत किए गढ़वाली लोकगीत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। गढ़वाल सभा की ओर से लालपुर में मकरैंण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मकर संक्राति के उपलक्ष्य में दिव्यांग कलाकारों निर्मल, मुकेश व अंजलि ने गढ़वाली लोकगीत प्रस्तुत किए। इस दौरान खिचड़ी भोज का आयोजन कराया गया।
विज्ञापन

लालपुर स्थित वेडिंग प्वाइंट में आयोजित मकरैंण समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तराखंड आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय कार्य समिति सदस्य अरुण कुमार भट्ट ने किया। उन्होंने कहा कि इस दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है, जिसे मकर संक्रांति कहते हैं। कहा कि इस दिन सूर्य की पूजा, नदी स्नान और खिचड़ी भोज की परंपरा मकर संक्रांति से जुड़ी हुई है। इस अवसर पर कोटलमंडा (गूमखाल) से पहुंचे दिव्यांग कलाकार निर्मल, मुकेश, अंजलि ने गढ़वाली लोकगीत प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
समारोह में गढ़सभा के अध्यक्ष योगंबर सिंह रावत, डा. पदमेश बुड़ाकोटी, पूर्व डीआईजी बलराम सिंह नेगी, अनूप नैथानी, दिनेश कुकरेती, सत्य प्रकाश थपलियाल, ओमप्रकाश, गोविंद डंडरियाल, डा. जितेंद्र नेगी, शशि भूषण अमोली, राकेश नैथानी, अभिलाषा भारद्वाज, अनिता आर्य, रानी नेगी, मयंक कोठारी व जगमोहन बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें