फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार से खुलेंगे कार्बेट पार्क के दो द्वार: ओएसडी विनोद

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के ओएसडी विनोद रावत ने कहा कि गढ़वाल के प्रवेश द्वार कोटद्वार से कार्बेट नेशनल पार्क के दो द्वार (बतनबासा और पाखरो से) खुलेंगे। 27 नवंबर को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कार्बेट के दोनों द्वारों के साथ ही चिलरखाल-लालढांग मार्ग का शिलान्यास करेंगे। इससे लोग कोटद्वार से भी कार्बेट पार्क का भ्रमण कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि तीन माह के भीतर चिलरखाल-लालढांग मार्ग का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। लालढांग मार्ग बनने से कोटद्वार में पर्यटन विकास के द्वार खुलेंगे।
विज्ञापन

यहां एक होटल में पत्रकारवार्ता में रावत ने कहा कि इको टूरिज्म के जरिए पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गूलरझाला, पाखरो, कोल्हूचौड़, सेंधीखाल और सनेह गेस्ट हाउसों का पुनर्निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 150 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कराई गई है। विनोद रावत ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर कोटद्वार नगर निगम अस्तित्व में आ जाएगा। विपक्षी दल नगर निगम के मामले में जनता को गुमराह कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि नगर निगम बनने के पांच वर्ष तक क्षेत्र की जनता से कोई टैक्स नहीं लिया जाएगा। नगर निगम बनने से लोगों को प्रकाश पथ, सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी। विपक्षी दलों के लोग नगर निगम के फायदे बताने के बजाय नुकसान बताकर कई प्रकार की भ्रांतिया फैला रहे हैं जिससे लोग गुमराह हो रहे हैं। प्रत्येक वर्ष नगर निगम को 100 करोड़ रुपये की धनराशि विकास कार्यों के लिए मिलेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर यूसीएफ के पूर्व अध्यक्ष उमेश त्रिपाठी, वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण कुमार भट्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि राणा, सभासद महेश भाटिया, मुकेश नेगी, सुरेंद्र गुसाईं, शशिबाला केष्टवाल, हरीश खरक्वाल, एलडी जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

फोटो समाचार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें