फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल वैज्ञानिकों ने मॉडलों से दिया वैज्ञानिक सोच का परिचय

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जयहरीखाल। जयहरीखाल की ब्लक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों ने आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकियों के बारे मेें रोचक जानकारियां दीं। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य और विज्ञान विशेषज्ञ हरपाल सिंह नेगी ने कहा कि ऐसी प्रदर्शनी बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने में मददगार साबित हो सकती है।
विज्ञापन

शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज जयहरीखाल के सभागार में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में स्वास्थ्य पर आधारित विज्ञान प्रदर्शनी के जूनियर वर्ग मेें जीआईसी बरस्वार के संदीप ने प्रथम तथा सीनियर वर्ग में संदीप सौली ने प्रथम और जीआईसी अधारियाखाल की दीप्ति द्वितीय रही। संसाधन प्रबंधन तथा खाद्य सुरक्षा विषय पर जूनियर वर्ग में जीआईसी जयहरीखाल की नीतू प्रथम और जीआईसी जयहरीखाल की मेघा द्वितीय रही। सीनियर वर्ग में शिवानी खैरासेण प्रथम, मुस्कान द्वितीय रही। अपशिष्ट प्रबंधन तथा जलाशयों का संरक्षण विषय पर सीनियर वर्ग में रश्मि कमलखेत प्रथम और अमन अधारियाखाल द्वितीय रहे। डिजिटल ओर तकनीकि समाधान विषय पर जूनियर वर्ग में राइंका जयहरीखाल के करन नेगी प्रथम और सीनियर वर्ग में सुभम मैंदोला जयहरीखाल प्रथम और रोहित बूचाखाल द्वितीय रहे। गणितीय प्रतिरूपण विषय पर जयहरीखाल की तनीषा प्रथम और बरस्वार के प्रीतम द्वितीय रहे। विज्ञान मेले के अंतर्गत व्यक्तिगत प्रोजेक्ट में सिद्धपुर के नितिन प्रथम और दुधारखाल के साहिल द्वितीय रहे। वहीं टी-प्रोजेक्ट के अंतर्गत लैंसडौन प्रथम और सैंधीखाल द्वितीय रहे तथा विज्ञान ड्रामा के अंतर्गत सैधीखाल प्रथम व सौली द्वितीय रहे। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाचार्य चंद्रमोहन सिंह, विज्ञान समन्वयक विनोद चंद्र शर्मा, विज्ञान प्रभारी रवींद्र रावत, शैलेंद्र रावत और रवींद्र रावत मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें