फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में खुलेंगी 160 नई गैस वितरण एजेंसियां

Thu, 09 Jun 2016 10:17 PM IST
अमर उजाला/श्रीनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोलियम राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र प्रधान और पेयजल संसाधन व स्वच्छता राज्य मंत्री रामकृपाल यादव ने बृहस्पतिवार को उत्तराखंड राज्य में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का शुभारंभ किया। इस मौके पर 15 बीपीएल महिलाओं को प्रतीकात्मक रूप से  एलपीजी (लिक्विड पेट्रोलियम गैस) के कनेक्शन भी वितरित किए गए।
विज्ञापन


यहां रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उत्तराखंड ने देश के पर्यावरण की रक्षा के लिए आंदोलन किए हैं। वह यहां आकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। पहाड़ में जंगलों में ईंधन के लिए जाना चुनौतीपूर्ण है। उत्तराखंड में 241 गैस वितरक हैं। जल्द ही 160 नए वितरक बनाए जाएंगे। पहाड़ की भौगोलिक परिस्थिति के मुताबिक वितरकों के लिए प्रक्रिया आसान बनाई जाएगी। राज्य में स्थापित चार गैस बॉटलिंग प्लांटों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। राज्य में छोटे-छोटे बॉटलिंग प्लांटों की स्थापना की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। श्रीनगर, अल्मोड़ा, मसूरी और बागेश्वर जैसे पहाड़ी स्थानों में प्लांट स्थापित होंगे, तो बेहतर सुविधा मिलेगी।

पेयजल संसाधन मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबी हटाओ नारे को हकीकत में साकार किया है। सरकार लगातार गरीबों के कल्याण के कई योजनाएं ला रही है। उन्होंने कहा कि सरकार पर एक भी पैसा लेने का आरोप साबित हुआ, तो वह सन्यास ले लेंगे। सांसद माला राजलक्ष्मी शाह, डा. रमेश पोखरियाल निशंक, भगत सिंह कोश्यारी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में अल्मोड़ा के सांसद अजय टम्टा, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजयपाल तोमर, मनोहर कांत ध्यानी और  लोकसभा संयोजक धन सिंह रावत आदि भी मौजूद थे। संचालन मनीषा दुबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें