सतपुली। हंस अस्पताल में आयोजित छह दिवसीय निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर के पांचवें दिन 157 मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शैलेंद्र ने सभी की आंखों का परीक्षण कर परामर्श दिया। 20 मरीजों में मोतियाबिंद मिला। इनमें से 18 का ऑपरेशन कर लैंस प्रत्यारोपण किया गया। 124 मरीजों को निशुल्क दवा, चश्मे दिए गए। अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि 28 मार्च को नेत्र चिकित्सा शिविर का अंतिम दिन होगा। संवाद