फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिखित परीक्षा प्रदेश से बाहर कराने पर भड़की युवा कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। युवा कांग्रेस की बैठक में जिला सहकारी बैंक के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा प्रदेश से बाहर कराए जाने पर गहरा रोष जताते हुए इसे बेरोजगारों से भद्दा मजाक बताया। बैठक में सहकारिता मंत्री पर भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की गई।
विज्ञापन

बद्रीनाथ मार्ग स्थित कार्यालय में प्रवेश रावत की अध्यक्षता में युवा कांग्रेस की बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि सहकारी बैंकों में रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है। इसके तहत 17 जून को लिखित परीक्षा होनी है। परीक्षा के लिए जहां एक ओर प्रदेश से बाहर यूपी में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, वहीं परीक्षार्थियों को ऑनलाइन कॉल लेटर भेजे गए हैं। कॉल लेटर में केवल परीक्षा केंद्र की जानकारी दी गई है। प्रवेशपत्र का जिक्र तक नहीं है। कहा गया कि सरकार ने अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए उत्तराखंड से बाहर परीक्षा केंद्र बनाए हैं, जो भर्ती की तैयारियों में जुटे होनहार युवाओं के हितों पर कुठाराघात है। इस मौके पर राज्यपाल से सहकारिता मंत्री को तत्काल पद से बर्खास्त करने के साथ लिखित परीक्षा प्रदेश में ही कराए जाने की मांग उठाई गई। चेतावनी दी गई कि यदि लिखित परीक्षा प्रदेश से बाहर कराई गई तो लिखित परीक्षा का बहिष्कार कर आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस मौके पर बीरेंद्र चौधरी, सुरेंद्र कुमार, रोहित, दिनेश कुमार, आनंदमणि भट्ट, दीपक कुमार, राजीव कुमार, अनिल सिंह, दिनेश रावत व विनोद कुमार आदि ने विचार रखे। बैठक का संचालन उमेश बिष्ट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें