फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्डों में नियमित साफ-सफाई न होने पर भड़की मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर निगम कोटद्वार की मेयर हेमलता नेगी ने नगर के विभिन्न वार्डों में जाकर साफ-सफाई का निरीक्षण किया। इस दौरान वार्डों में नियमित साफ-सफाई न होने पर उन्होंने अधिकारियों पर जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मेयर हेमलता नेगी ने क्षेत्र के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान वार्ड-15 गोविंदनगर में खराब सफाई व्यवस्था एवं नालियों की नियमित सफाई न होने पर नाराज मेयर हेमलता नेगी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों के प्रति सचेत रहने की जरूरत है, जिससे नगर निगम को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सके। पार्षदों ने भी वार्डों में साफ-सफाई को लेकर अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। पार्षद कविता मित्तल ने कहा कि सफाई व्यवस्था को लेकर कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन उन्होंने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। इस कारण क्षेत्र की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। मेयर हेमलता नेगी ने कहा कि वह अब स्वयं भी प्रत्येक वार्डों में जाकर सफाई व्यवस्था समेत विभिन्न समस्याओं का जायजा लेगी और उनका समाधान करेंगी। इस मौके पर सहायक नगर आयुक्त राजेश नैथानी, सफाई निरीक्षक सुनील कुमार, वार्ड पार्षद कविता मित्तल व पार्षद विपिन डोबरियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें